शहर के एक नामी बिजनेसमैन का बड़ी बेरहमी से खून हो जाता है. उसकी युवा पत्नी हत्यारे का पता लगाने के लिए डिटेक्टिव दक्ष को हॉयर करती है. लेकिन हत्यारा एक के बाद एक शहर के नामचीन लोगों की हत्या कर दक्ष को चुनौती देता है. ये हत्यारा बेहद शातिर है, वो हत्या कर उनके विडियो वायरल कर देता है. दक्ष के ऊपर भी हमला होता है, जिसमें वो बाल-बाल बच जाता है. डिटेक्टिव दक्ष को जिस-जिस पर शक होता है उनमें से अधिकांश हत्यारे का अगला शिकार बन जाते हैं. एक के बाद एक कत्ल दक्ष के लिए एक अनसुलझी पहेली बन जाती है. आखिर कौन है कातिल? उसकी क्या है दुश्मनी इन लोगों से? क्या दक्ष उस रहस्यमय कातिल तक पहुँच पायेगा?